आईपीएल के 14वें सीजन के छठे मैच में बुधवार को चेन्नई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा. जीत के साथ आगाज करने वाली विराट कोहली की आरसीबी के सामने इस लय को कायम रखने की चुनौती होगी. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में यह मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा. आरसीबी ने पांच बार की गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस को हराकर अपने अभियान का आगाज किया. वहीं, डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स को पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मात दी.
RCB vs SRH: आंकड़े क्या कहते हैं..?
आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक (2013-2020) 17 मुकाबले हुए हैं. सनराइजर्स ने 10 मैच जीते हैं, जबकि बेंगलुरु को 7 में सफलता मिली (इस दौरान एक मैच टाई रहा, जिसे सुपर ओवर में सनराइजर्स ने जीता). पिछले 5 मैचों में सनराइजर्स का पलड़ा भारी रहा. उसने 3 मैच जीते.
![]() |
| SRH VS RCB |
पहले मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी की बल्लेबाजी प्रतिभाशाली देवदत्त पडिक्कल की वापसी से और मजबूत होगी. पडिक्कल कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं और अब खेलने के लिए पूरी तरह से फिट है. वह 22 मार्च को कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे और पृथकवास पर थे.
पडिक्कल बुधवार को नहीं भी खेल पाते हैं तो आरसीबी के लिए कोहली और वॉशिंगटन सुंदर पारी की शुरुआत करेंगे. कर्नाटक के 20 साल के खब्बू बल्लेबाज पडिक्कल ने पिछले सत्र में 15 मैचों में टीम के लिए सर्वाधिक 473 रन बनाए थे. अपने पहले ही सत्र में उन्होंने पांच अर्धशतक जड़े थे. इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में छह मैचों में 218 और विजय हजारे ट्रॉफी में सात मैचों में 737 रन बनाए.



0 Comments